ग्राम उरेंग निवासी अनुरुद्ध कुमार पुत्र सुभाष चंद ने बकेवर थाना में दर्ज कराए मामले में बताया कि वह जीआरपी में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। फोन से सूचना मिली कि 27 अक्तूबर को मिली थी कि उसके भाई अजय का शव फांसी पर लटका मिला था।
अनुरुद्ध कुमार ने मामले में लिखाया है कि उसके गांव के ही अनिल कुमार पुत्र राम नरेश, सुधीर, अरुण कुमार उर्फ रिंकू ने 25 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में उनके भाई अजय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया था।
लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अनुरुद्ध ने बताया कि उक्त लोगों ने ही उनके भाई अजय को मार कर फांसी पर टांग दिया था। बकेवर थाना पुलिस ने अनुरुद्ध के प्रार्थना पत्र पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भोलू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकने से होना बताया गया है मामले की विवेचना की जा रही है।