फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की पत्नी ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेरा फाटक के पास घरेलू कारणों से परेशान होकर एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। महिला की शिनाख्त मडै़या शिव नारायण निवासी लेखपाल गणेश की पत्नी पूजा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मडै़या शिव नारायण निवासी लेखपाल गणेश की पत्नी पूजा (27) का सोमवार की शाम को  किसी बात से नाराज होकर घर से निकल आई। परिवार के लोगों ने उसे नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन नतीजा सिफर रहा। उधर पूजा ने महेरा फाटक के पास किसी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जब लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने जाकर उसकी शिनाख्त पूजा के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटी महिला के शव की शिनाख्त पूजा पत्नी गणेश के रूप में की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें