फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल पहुंचा कोतवाली, शादी की रजामंदी दोनों परिवार घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में एक प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर शादी कराए जाने और परिजनों से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली में परिजनों की घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के परिजनों में विवाह कराये जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ईदगाह रोड निवासी एक प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से एक दूसरे को प्यार करते हैं। दोनों बालिग है और एक ही समुदाय के है। लेकिन जातियां अलग-अलग हैं। दोनों के परिजन उनकी शादी के खिलाफ हैं और उन्हें परिजनों से जान का खतरा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को तलब किया। दोनों पक्षों के लोगों ने तीन घंटे चली पंचायत के बाद एक सप्ताह के भीतर शादी कराये जाने का आश्वासन दिया। एसआई बसंत पंत ने बताया कि शादी तक युवती अपने चाचा के घर रहेगी। एक सप्ताह के भीतर लड़के के परिजन लड़की के घर रिश्ता मांगने पहुंचेंगे और अगले दिन शादी कर दी जाएगी। दोनों पक्ष पुलिस को लिखित आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें