फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराकर पिकअप से भिड़ा डंपर, हाईवे जाम

Wed, 07 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
उदयपुरा के पास डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में बरेली इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह डंपर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद डंपर ने पिकअप को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रैक्टर और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना से राजमार्ग पर दो घंटे जाम लगा रहा।  

 पिकअप चालक जितेंद्र पुत्र राजाराम ने बताया कि वह बुधवार सुबह 10 बजे सब्जी मंडी से लौट रहा था।  उदयपुरा के पास पिकअप के आगे चल रहे ट्रैक्टर को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी इसमें। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक डंपर ने उसकी गाड़ी को भी चपेट में ले लिया।
डंपर में गिट्टी लदी थी। सड़क पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस कारण इटावा बरेली राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोपहर 12 बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें