फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा के किनारे ले जाकर वृद्ध को गोलियों से भूना

Sun, 17 Mar 2019 11:32 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितभवन से नगला प्राण को जाने वाले बंबा के किनारे शनिवार की रात एक वृद्ध की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। रात में ही खेतों की रखवाली करने गए किसानों ने शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


शनिवार की रात को नगला प्राण के किसान खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। जब कुछ किसान बंबा के किनारे से गुजर रहे थे तभी उन्हें वृद्ध का शव पड़ा मिला। सिर और गर्दन पर गोलियों के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। वृद्ध की उम्र 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। किसानों ने इसकी चितभवन के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार त्रिपाठी मंजू को दी। उन्होंने  इस घटना से प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक मय हमराह फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शरीर से खून बह रहा था। इससे अनुमान लगाया गया कि उसकी बंबा के किनारे ही हत्या की गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन आसपास के ग्रामीण पहचान नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि वृद्ध को कहीं से लाया गया और उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा है।

प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध की उम्र करीब 65 वर्ष के करीब है। वह सिलेटी रंग की जैकेट व कुर्ता व सफेद रंग की धोती पहने है। दाएं हाथ की अंगुली में लोहे का छल्ला पहने है। उसके चश्मे का कवर पास ही पड़ा मिला। हत्यारों ने उसकी गर्दन व सिर में कई गोलियां मारीं। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में लगी है। चितभवन निवासी मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें