फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी रानी चौक पर छात्र की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी रानी चौक पर छात्र की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी रानी चौक पर अज्ञात ने कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया कि वह राजकीय इंटर कॉलेज का छात्र है। ग्रीष्मअवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को वह कॉलेज आया था, जहां से छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह झांसी रानी चौक के निकट पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आठ-दस अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव कुलसठ निवासी नितिन व कई अज्ञात के खिलाफ हमले की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रवक्ता व शिक्षकों से मांगे आवेदन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शैक्षणिक स्टाफ की पूर्ति हेतु स्कूलों में अस्थायी तौर पर तैनाती के लिए शासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के सेवानिवृत्त प्रवक्ता व शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त अस्थायी पद 31 मार्च 2019 अथवा नियमित नियुक्ति होने तक ही जारी रहेंगे, जिसके लिए सेवानिवृत्त प्रवक्ता या शिक्षकों की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी रिटायर्ड शिक्षक अस्थायी तौर पर शिक्षण कार्य करना चाहते हों, वे 14 जुलाई तक अपने आवेदन हर हाल में शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दें। अस्थायी शिक्षकों का चयन प्रशासन द्वारा गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवक्ता पद के लिए हिंदी, अंगे्रजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, अर्थ शास्त्र, इतिहास, भूगोल व संस्कृत विषय होंगे, जबकि शिक्षक पद के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान व शारीरिक शिक्षा विषय रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें