फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला शिक्षक का शव

Wed, 25 Jul 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विकास यादव की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के विरोंधी गांव के पास बुधवार को 12 घंटे से लापता शिक्षक का शव पेड़ से लटका मिला। मंगलवार शाम को शिक्षक घर से बाइक लेकर बाजार के लिए निकला था फिर नहीं लौटा। घरवालों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की सलाह दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कस्बा के यादव नगर में रहने वाले 26 वर्षीय विकास यादव उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार ताखा ब्लॉक के छिरियाहार गांव में प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे।  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि भरथना-बकेवर मार्ग से ग्राम विरोंधी को जाने वाले मार्ग पर गंगासागर धाम पागल बाबा आश्रम के निकट बाग में एक पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ पर एक नई रस्सी के फंदे में लटक रहे शव को नीचे उतरवा कर जांच की। छानबीन में जेब से एक मोबाइल और एक पर्स मिला जिससे परिवारीजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई।

सूचना पर विकास की मां शकुंतला देवी और ससुराल वाले घटनास्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर मां शकुंतला देवी, पत्नी सोनी और उसकी बहन प्रियंका रोने लगीं। इसी बीच अन्य लोगों के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव बंटी, ग्राम प्रधान सुनील यादव, ताखा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, लोगों ने दबी जुबान से बताया कि शिक्षक विकास यादव विद्यालय संबंधी किसी जांच को लेकर चिंतित रहता था। वहीं, बीएसएस अजय कुमार सिंह ने बताया कि विकास के खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही थी। इधर, भरथना थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं। सिर्फ गले में रस्सी के निशान हैं। अभी तक घरवालों ने किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें