फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी, घायल

Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सुभाष यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव के पास बाइक से आ रहे एक ग्रामीण को दो बाइकों पर सवार पांच हमलावरों में एक ने गोली मार दी । गोली ग्रामीण के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला सबी पश्चिमी निवासी सुभाष यादव पुत्र विजय बहादुर यादव मंगलवार शाम को बाइक से किसी काम से बीना गए थे। रात करीब आठ बजे जब वह वापस गांव आ रहे थे।  लोकपुरा गांव के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। सुभाष ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी। गोली सुभाष के हाथ में लगी। सुभाष लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 

वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। हमलावारों के भाग जाने पर सुभाष ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। बताया गया है कि दो वर्ष पूर्व गांव के कुछ लोगों ने सुभाष की पुत्री का अपहरण कर लिया था। जिसमें उन्होंने गांव के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से वे लोग उससे रंजिश मानने लगे थे। इस घटना के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें