फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को पीटने पर बड़े भाई को गोली से उड़ाया

Sat, 04 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर मां को पीट रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने गोली मारकर जान ले ली। घटना छिपाने की मंशा से शनिवार सुबह बिना किसी को सूचना दिए उसकी लाश को खेत में ले जाकर फूंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस को किसी तरह जानकारी हुई तो गांव जाकर तहकीकात की। मामला सामने आने पर चौकीदार से तहरीर लेकर हत्या और सुबूत मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम नवलपुरा में शुक्रवार की रात पवन (24) पुत्र स्व. कृपाल सिंह शराब पीकर आया था। किसी बात को लेकर वह अपनी मां को ही पीट रहा था। छोटे भाई सुधीश ने पवन को मना किया तो दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा। बताया जाता है कि इसके बाद भी पवन ने मां को पीट दिया।

इससे खफा सुधीश ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पवन को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत गई। सुबह खेत में ले जाकर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शनिवार को धीरे-धीरे पूरे गांव में चर्चा हो गई। गांव वाले बोलने को तैयार नहीं थे कि पवन की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन


किसी तरह जानकारी हुई तो जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि पवन मां को शराब पीकर पीट रहा था। छोटे भाई सुधीश ने पवन को गोली मार दी।

बताया कि बंदूक उसकी मां यशोदा के नाम है। चौकीदार जिलाजीत कठेरिया निवासी हेवंरा की ओर से यह मामला दर्ज कराया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी अपनी मां के साथ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें