फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर पर आग लगाने में रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला धौकल में सिंधी यादव की हत्या के आरोपी दीपू के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला धौकल निवासी दुर्वेश कुमार यादव उर्फ सिंधी यादव सोमवार रात गांव में लोगों से होली मिलने गया था। रास्ते में गांव के ही दीप सिंह उर्फ दीपू, रिषी व मेहरबान से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिषी और मेहरबान ने उसके पकड़ लिया और दीपू ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी।

जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों भाग निकले। इस संबंध में दीपू, रिषी व मेहरबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात था। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपी दीपू केे घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की की गई। एचसीपी राज किशोर ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व आगजनी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में लगी है।

48 घंटे बाद भी पक ड़ से दूर हत्यारोपी
इटावा। सिंधी यादव की हत्या के आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ चौबिया को तीन दिन का समय दिया गया है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें