फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फरीदाबाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने व बाद में उसको चकमा देकर अपने घर भाग आने के मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव विशुन पुर लोहरई निवासी एक युवक फरीदाबाद में नौकरी करता था। वहीं पर उसके एक युवती के साथ संबंध हो गए। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाब बनाया तो युवक उसे चकमा देकर भाग निकला। युवक  के न मिलने पर युवती ने उसके गांव का पता मालूम किया और उसके गांव पहुंच गई। युवती को देख युवक परिवार सहित अपने घर में ताला डालकर भाग निकला। युवती वही पर बैठी रही। अखबारों में खबर छपने के बाद गुरुवार को एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल की। बाद में युवती ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ श्री भाटी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें