फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी डालने वालों पर रिपोर्ट

Fri, 14 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बराही टोला स्थित अंबेडकर बगिया में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी डालने वाले चार लोगों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को प्रतिमा की पुताई करते समय कुछ लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट करने के बाद प्रतिमा पर मिट्टी डाल दी थी।  क्षेत्र के मोहल्ला घटिया अजमत अली निवासी अनिल कुमार पुत्र राम किशुन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अंबेडकर जयंती होने के कारण वह अंबेडकर बगिया में लगी प्रतिमा की रंगाई-पुताई के लिए मजदूरों को लगाया था। तभी मोहल्ले का ही प्रबल परिहार निवासी बराही टोला अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा।  उसने मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए प्रतिमा पर मिट्टी डाल दी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें