अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औरैया के दिबियापुर के ग्राम शाहपुर निवासी शिवमंगल सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बहन पूनम देवी की शादी 14 फरवरी 2014 को ग्राम काठमऊ निवासी अखंड प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये मांग रहे थे। गत 23 मई को अखंड प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, राजवती, विक्रम सिंह आदि ने पूनम के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। एक जून तक उसकी बहन ग्वालियर अस्पताल में भर्ती रही। 26 जून को बहन की नोएडा के प्रकाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।