स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप(चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते मजदूर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
चौकी क्षेत्र के रौली निवासी शिवलोचन पुत्र मंगल प्रसाद का शव बुधवार की रात को रेल पटरी पर मिला। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। इसकी शिनाख्त होने के बाद पहुुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक घर से बिना बताए निक ला था। मृतक की नातिन ऊषम ने बताया कि देररात को बाबा शिवलोचन अचानक सोते-सोते उठे और यह कहकर निकले कि वह दुबारा नहीं आएंगे। इसकी जानकारी उसने दादी रामप्यारी को दी। जबतक दोनों बाहर निकलकर उन्हें ढूढंने लगे तब तक वह दूर निकल चुके थे। मृतक की पत्नी कई महीनों से बीमार है। मृतक के एक पुत्र रज्जू व पुत्री राधा है। जिनकी शादी हो चुकी है। गौरतलब है कि मृतक का पुत्र दो दिन पूर्व ही दिल्ली कमाने गया है। उसकी पत्नी का दो साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार के अनुसार मानसिक रूप से परेशान शिवलोचन ने ट्रेन से कटकर जान दी है। इस मामले में परिजनों ने मौत के कारण की जानकारी पर अनभिज्ञता जताई है।