फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा संकल्प यात्रा निकालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 27 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को प्रशासन की बिना अनुमति गोरक्षा संकल्प यात्रा निकालने पर पुलिस ने 25 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस युवकों की पहचान करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के युवकों ने रविवार को टिक्सी मंदिर से पूरे शहर में संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया था।

इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी लेकिन धारा 144 लागू होने के कारण इस पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद युवकों ने टिक्सी मंदिर पर एकत्र होकर नारेबाजी की और संकल्प यात्रा निकाली। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह नारेबाजी करते हुए नौरंगाबाद चौराहे की ओर चले गए। इस संबंध में उप निरीक्षक प्रभुदयाल ने धारा 188 के तहत अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जीवाराम यादव ने बताया कि बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें