इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विधवा के साथ घर में बंधक बनाकर जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने घर में अकेली रहती है। रविवार रात को वह अपने घर में थी तभी उसके परिवार के ही जेठ ने उसे दबोच लिया और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो जेठ ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को महिला किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसआई व विवेचना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच हो रही है।