चौकी क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर में सोमवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के कमरे से मिले सुसाइड नोट में किसी पर भी कोई आरोप नहीं है। वहीं परिजन मृतका को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं।
दलेलनगर निवासी जुबैर की पत्नी नसरीन ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि मृतका स्नातक थी। उसने सुसाइड नोट में अंग्रेजी में लिखा है कि वह अपनी इच्छा से फांसी लगा रही है। सुसाइड नोट के आखिर में उसने पति के लिए आई लव यू टू भी लिखा है।
अजीतमल कोतवाली इंचार्ज संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से भी किसी पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। इसी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नसरीन की शादी छह माह पहले हुई थी।