थानाक्षेत्र के गांव में गूंगी बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों को मकान की ओर देखकर युवक भाग गया। शुक्रवार शाम 6 बजे गांव की गूंगी बालिका (8) घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही एक युवक आया और बालिका को दस रुपये देकर पास के खाली पड़े मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों को आता देख युवक फरार हो गया। बालिका के पिता ने थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बीएस भाटी ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।