ठेकेदार के घर आबकारी टीम का हंगामा
इटावा। शहर के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी प्राइवेट बस परिचालक को आगरा में ट्रक ने रौंद दिया। परिचालक की मौके पर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को इटावा लाया गया। वहीं परिचालक की मौत से प्राइवेट बस संचालकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। इससे प्राइवेट बसें नहीं चलीं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी आकाश राठौर पुत्र करतार सिंह (22 वर्ष) इटावा से आगरा रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस में परिचालक था। शनिवार को चालक छोटू के साथ बस लेकर इटावा से आगरा जा रहा था।
आगरा में प्रवेश करते ही रामबाग हाईवे पर बस अचानक बंद हो गई। इस पर चालक और परिचालक दोनों ही बस में आई खराबी देखने के लिए नीचे उतरे तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना में परिचालक आकाश राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक छोटू को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा के प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना से आकाश के घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि परिचालक का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ है। उधर घटना से इटावा आगरा मार्ग पर दौड़ने वाली प्राइवेट बसों के संचालकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को आकाश के शव के घर पहुंचने पर माहौल और भी गमगीन हो गया।