फायरिंग करने वाले आरोपी के साथ पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बाग के पास गश्त पर निकली पुलिस पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस पार्टी बाल बाल बच गई। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास से एक देसी राइफल व कारतूस बरामद हुई है।
सैफई थाने की कुम्हावर चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार हमराह सिपाही जीतू व लोकेश के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस नगला बाग गांव के पास पुलिया के पास पहुंची, जहां एक युवक असलाह के घूम था। पुलिस को देखकर उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देसी राइफल के अलावा कारतूस बरामद हुए हैं। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम बबलू कुमार यादव पुत्र कृपाल सिंह यादव निवासी नगला बाग थाना सैंफई बताया है। कुम्हावर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बबलू कुमार के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।