फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 08 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंडस कालोनी पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ज्ञान मंदिर के पास बाइक सवार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट का सामान बरामद किया गया। जबकि एक लुटेरा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में लुटेरों ने छह मई को अशोक नगर में रेलवे कर्मचारी के साथ लूट की बात कबूली है।  

विज्ञापन


पीएसी कॉलोनी अशोक नगर में रहने वाले रामपलक पुत्र सुरेश रेलवे विभाग के टॉवर पर कार्यरत हैं। अशोक नगर में किराये पर मकान लेकर रह रहे थे। छह मई की शाम के समय जब वह स्टेशन की ओर आ रहे थे, उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लोग आए मारपीट कर उनसे नगदी, दो मोबाइल सहित टॉवर की चाबी छीनकर ले गए। इस मामले में रामपलक ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि इस लूट के आरोपी फ्रेंडस कालोनी में स्थित ज्ञान मंदिर के समीप खडे़ होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी ने अपनी टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई करके पुलिस ने  विकास उर्फ जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी नगला माछे थाना कुर्रा जनपद मैनुपुरी, राहुल यादव पुत्र नरेश निवासी भरथना चौराहा थाना फ्रेंडस कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 हजार रुपये, तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनका एक साथी लवकुश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें