युवक के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कंजड़ कालोनी में छापा मारा। यहां कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के अपकरण सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बे के मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित कंजड़ कालोनी में पुलिस 100 डायल के इंचार्ज अमृतलाल पाल, आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार व विकास द्विवेदी ने टीम संग राजेंद्र कंजड़ के मकान को घेर लिया। यहां से सात लीटर कच्ची शराब बरामद की। 200 लीटर लहन को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के सामान को भी तोड़ दिया। राजेंद्र कंजड़ पहले भी कई बार कच्ची शराब बेचने व बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। एक सप्ताह पहले भी इसी इलाके मेें छापेमारी हो चुकी है। टीम में सुशील बाबू, अनिल कुमार, प्रवेश सिंह, सुरजीत कुमार, स्मिता देवी, आशुतोष, सिपाही मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।