फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता व्यापारी का नदी में मिला शव

Thu, 05 Jul 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डुढ़हा गांव में पांच दिन से लापता बकरी व्यापारी का शव बुधवार सुबह नदी के किनारे मिला। परिजनों ने हत्या करके शव को नदी के किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


डुढ़हा गांव निवासी 40 वर्षीय गंगू लाल उर्फ गुड्डू पुत्र भूरे लाल शाक्य बकरी खरीद-फरोख्त का व्यापार करता था। गंगू पिछले 30 जून की रात को घर के बाहर सोया हुआ था। लेकिन सुबह वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। गंगू के भाई ने जसवंतनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने युवक के घर से पांच सौ मीटर दूर सिरसा नदी के किनारे एक शव को जलमंजनी में फंसा पड़ा देखा। युवक का आधा शव पानी में था। उसके दाहिने पैर में चोट के निशान व गले मे अंगौछा का फंदा पड़ा था।

ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करके गंगू के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंगू की हत्या करके शव को फेंका गया है। थाने में लापता होने की सूचना भी दी गई थी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि लापता युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या प्रतीत होती हैं लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेेगा। उसी के आधार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें