फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलपुरा के प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
इटावा
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव नगला मेहंदी के पास स्थित एक बगिया में मलपुरा के ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शव के पास बीयर की केन नमकीन व गिलास पडे़ मिले। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हत्या के कारणों व हत्यारोपियों के बारे में जानकारी नही मिल सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलपुरा के ग्राम प्रधान कुंअर पाल सिंह का 25 वर्षीय भाई राहुल कुमार पुत्र वेद प्रकाश शुक्रवार को घर से बसरेहर के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक जब वह बसरेहर में था तभी किसी ने उससे फोन कर ट्रैक्टर बेचे जाने की बात कही। उसने मना कर दिया। उसने यह बात अपने भाई प्रधान जो बसरेहर में ही थे उन्हें भी बताई। उन्होंने भी मना कर दिया। उसके बाद वह घर के लिए रवाना हो गया। बाद में उसका शव नगला मेहंदी के पास बाग में पड़ा मिला। शव के पास बीयर के पांच खाली डिब्बे, नमकीन के अलावा चार गिलास रखे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने फिर से उसे फोन कर बुलाया और बीयर पिलाई। इसके बाद उसके सिर में पीछे से गोली मार दी। उसकी बाइक बगिया के किनारे खड़ी मिली। बाग बसरेहर निवासी नत्थू महाराज का है। बगिया गांव से दूर है इस कारण से लोगाें को तुरंत इसकी जानकारी नही हो सकी। जब लोग खेतों की ओर गए तो उन्हें शव पड़ा मिला। सूचना पर एसओ रमाकांत दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा सीओ सैंफई अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने मौके पर फोरेंसिंक टीम को बुलाया। टीम ने आवश्यक सबूत जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें