फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने लगा ली फांसी

Tue, 19 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लवेदी (इटावा)। लगुन समारोह में दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने घर आकर फांसी लगा ली। सोमवार रात की यह घटना लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निहाल सिंह में हुई। किशोरी के पिता ने गांव के ही दो दबंग युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव के शिववीर कठेरिया की 17 वर्षीय पुत्री संध्या गांव के हर नारायण के पुत्र के लगुन समारोह में गई थी। लघुशंका के लिए जाते समय दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। संध्या के बताने पर भाई ने विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे भाई-बहन घर लौट आए। भाई बाहर लेट गया। संध्या कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए तो उसका शव लटका देख सन्न रह गए। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर आए एसओ लवेदी एस के योगी ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने पिता शिववीर की तहरीर पर गांव के ही दुष्यंत कठेरिया पुत्र राकेश कुमार व रघुराज पुत्र बृजेश कठेरिया के खिलाफ छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें