बकेवर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रजपुरा से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से कई तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को भी पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने पूछताछ की।
बकेवर पुलिस ने रविवार दोपहर उझियानी ग्राम पंचायत के मजरा ग्राम रजपुरा में अवैध रूप से तमंचा आदि अवैध असलाह बनाने की सूचना पर छापा मारा। यहां अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को भारी मात्रा में तमंचे व देशी रिवाल्वर मिले हैं। इसके अलावा अवैध तमंचा व रिवाल्वर बनाने के काम में आने वाले औजार व उपकरण भी मिले हैं। कारतूस के खाली खोखे व जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को भी पकड़ा है। थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जाने की बात कही है। पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ चकरनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने भी बकेवर थाने में जाकर पूछताछ की।