फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार

Fri, 12 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी रामयश सिंह। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात को शिवम टाकीज के पीछे एक खंडहर में दबिश देकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध शराब बनाने वाले उपकरण, केमिकल, 22 पेटी देसी ब्रांड मस्ती के नाम से नकली शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


 अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि रामलीला रोड की शिवम टाकीज के पीछे लालाराम का खंडहर है। जहां पर देसी शराब मस्ती व सुपर कूल ब्रांड के नाम पर नकली शराब बनाई जा रही था। गुरुवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच के निरीक्षक जीवाराम व कोतवाली के शिवशंकर की संयुक्त टीम ने खंडहर में दबिश देकर विवेक कुमार पुत्र अनन्त राम यादव निवासी ग्राम नगला मियां थाना सैफई, कुश उर्फ सागरपुत्र मैकेलाल राजपूत व लव उर्फ बड़े पुत्र मैकुलाल और नितिन पटेल पुत्र गया प्रसाद निवासी लोधी मोहल्ला कटरा फतेह महमूद को गिरफ्तार किया।

तलाश के दौरान वहां से 22 पेटी नकली देसी शराब मिली है। इसमें 990 क्वार्टर सुपर कूल व मस्ती ब्रांड, एक प्लास्टिक की केन 50 लीटर शराब, एक पैकिंग मशीन, होलोग्राम का रोल व सुपर कूल व मस्ती ब्रांड के रैपर का रोल, एक बोरी में 300 क्वार्टर खाली, एक प्लास्टिक के डिब्बे में 500 ग्राम हरा कलर, एक प्लास्टिक की शीशी में नीबू प्लेवर सेंट, 300 पीले रंग के ढक्कन, शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें