फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पलों से ही होगी हत्यारों की पहचान

Sat, 30 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
मौका मुआयना करते एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम बीलमपुर में बीटीसी छात्रा की हत्या गांव के ही युवकों ने की है। इस वारदात में दो या उससे अधिक युवकों के शामिल होने की आशंका है। मौके से एक आरोपी की चप्पलें भी मिली हैं। जूते के भी निशान मिले हैं। वह रोज सुबह नलकूप में नहाने जाती थी। इसकी जानकारी युवकों को थी। इसीलिए वह घात लगाकर बैठे थे। छात्रा के कमरे में जाते ही उसे आरोपियों ने दबोच लिया। छात्रा के संघर्ष करने पर युवकों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

ग्राम बीलमपुरा निवासी आदित्य नारायण राजपूत की 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका राजपूत की शुक्रवार की सुबह खेत पर स्थित ट्यूबवेल के समीप बने कमरे में गला घाेंटकर हत्या कर दी गई। प्रियंका नवरात्र पर्व में रोज ट्यूबवेल पर नहाने आती थी। युवकों की नजर उस पर कई दिनों से रही होगी। इसीलिए वह सुबह ही वहां पहुंच गए थे। कमरे में कपड़ा बदलने के लिए जाते ही उसे युवकों ने दबोच लिया। इसीलिए वह अंदर जाकर कमरे का दरवाजा भी नहीं बंद कर पाई। अगर अंदर जाने के बाद उसे दरवाजा बंद करने का मौका मिल जाता तो शायद घटना न होती। घटना के गांव के ही जान पहचान के युवकों ने ही की है। उनको छात्रा भी पहचानती होगी। युवक यह अच्छी तरह जानते होंगे कि अगर इसे नहीं मारा तो घरवालों को सभी के नाम बता देगी। इसीलिए युवकों ने उसकी बेल्ट से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारों के दो या उससे अधिक के होने की आशंका जताई जा रही है। मौके से एक जोड़ी चप्पल मिली है। इसके साथ ही जूतों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मौके से मिली चप्पलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उपवास भी नहीं खोल सकी प्रियंका
प्रियंका राजपूत नवरात्र पर्व के तहत नौ दिन का उपवास रखती थी। इस बार भी उसने पूरे उत्साह के साथ नौ दिन का व्रत रखा। आज रामनवमी का पर्व था। लिहाजा कन्या भोज कराने के बाद वह व्रत खोलती। आज सुबह जल्दी नहाने के लिए घर से ट्यूबवेल पर चली गई। नहा धोकर पूजन करके वह उपवास खोल पाती उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आधे घंटे में ही हो गई घटना
महज आधे घंटे में ही प्रियंका की हत्या करके हत्यारे फरार हो गए। प्रियंका नहाने के लिए सुबह 6.30 पर निकली। उसका छोटा भाई अमित सात बजे घर से निकला। करीब साढे़ सात बजे वह ट्यूबवेल पर पहुंचा तो समीप बने कमरे में प्रियंका जमीन पर पड़ी मिली जिसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजनाें शरीर को गर्म पाकर उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता की थी इकलौती बेटी थी प्रियंका
प्रियंका अपने पिता की इकलौती पुत्री थी। वह टीचर बनना चाहती थी। उसने बीएससी करने के बाद इकदिल के मांटेसरी स्कू ल में पढ़ाना शुरू कर दिया था। टीचर बनने के लिए उसने एक सप्ताह पहले ही बीटीसी करने के लिए कालेज में प्रवेश लिया था। उसका भाई अमित रॉयल एक्सपोर्ट स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। उसके पिता अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते थे। प्रियंका की मौत से उसकी मां व पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें