फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रजमऊ में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव कुरसैना निवासी हनीफ पुत्र ईमाम अली की शादी गांव रजमऊ निवासी सिकंदर अली की पुत्री सितारा बेगम के साथ हुई थी। करीब छह माह पहले दोनों में मनमुटाव हुआ तो सितारा मायके आकर रहने लगी। हनीफ कुछ दिन बाद ससुराल पहुंचा और सितारा के साथ ही रहने लगा। हनीफ को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के कुछ लोगों से हैं। 17 फरवरी को उसने सितारा की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया। मृतका के पिता ने हनीफ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को एसओ वैदपुरा जेपी पाल फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हनीफ अधियापुर मोड़ के पास मौजूद है। उन्होंने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि हनीफ ने वारदात की बात स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें