मंगलवार की रात चौबिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात कुछ लोगों ने राहिन पुल के पास गोली चलने की आवाज सुनी। कुछ लोग उधर दौड़ तो एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा दिखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस जब तक पहुंची तब तक युवक की सांसें थम चुकीं थीं। मरने वाले की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। शव के पास एक बाइक जिसका नंबर यूपी-75-के-7194 पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ बाइक सवार राहिन पुल की तरफ जाते हुए देखे गए थे। उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वारदात लूट के इरादे से नहीं लग रही है। पास में ही बाइक पड़ी होने से कारण कुछ और ही लग रहा है।
पुलिस देर रात तक वारदात के क्लू तलाशती रही। युवक कहां का है इस संबंध में कोई भी कागजात उसके पास नहीं मिल पाए हैं। गाड़ी के नंबर से एड्रेस बुधवार को ट्रेस किया जाएगा।