फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पार्क में लगी अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने के मामले में तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पंडरी के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द आरोपी की धरपकड़ न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पंडरी गांव स्थित रविबुद्ध बिहार स्मारक पर लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर तीन दिन पूर्व शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी थी। वहां के प्रमोद कुमार गौतम की तहरीर पर न्यूरिया थाने में अज्ञात लोगों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी। गुरुवार को गांव के कुछ युवकों ने पार्क में एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की, जिसमें घटना का खुलासा करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, रामलाल, रामौतार, अवधेश, राजकुमार, विनोद, विजय, रिंकू, चंद्रपाल, छत्रपाल, राजीव कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें