इटावा। हाइवे पर लूट- छिनैती व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का बकेवर पुलिस ने पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट की रकम के अलावा तमंचा कारतूस के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एक कार भी मिली है। सभी आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान इटावा में एडीजे समेत लूट व टप्पेबाजी की दो वारदात को कबूल किया।
पुलिस लाइन में बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे पर लूट, छिनौती व टप्पेबाजी वारदातें की रोक लगाने के लिए थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक बकेवर आलोक कुमार राय मुखबिर ने सूचना दी कि सुनवर्षा पुल के पास एक कार में सवार कु छ लोग गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से तमंचा व कारतूस के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस पकड़ कर उन्हें थाने लाई और पूछताछ की। पूछताछ में उन्हें बताया कि उन्हाेंने 12 मई को जसवंत नगर के शिव पेट्रोल पंप के पास कार से जा रही महिला जज दीपा जैन की कार पर बदबूदार पदार्थ फेंक दिया था जिसके बाद चालक ने कार को रोक दिया। वह जब उसे साफ करने लगा तभी मौका पाकर इन लुटेरों ने कार में रखे पर्स को पार कर दिया जिसमें उनके 35 हजार रुपये रखे थे जिसका मामला जसवंतनगर थाने में दर्ज किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर भी एक ट्रक के चालक राम भरोसे निवासी गाजीपुर थाना अलवर राजस्थान को रुपया दुगने करने का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी कर 38 हजार रुपये ठग लिए थे। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम इब्राहीम निवासी चांदमारी के पास विजय नगर गाजियाबाद , अजहरुद्दीन निवासी बी ब्लॉक सेक्टर 11 विजय नगर गाजियाबाद , निहालुद्दीन पुत्र इमेश खान निवासी झोपड़ी विजय नगर सेक्टर गाजियाबाद , फैजल निवासी मोहल्ला चांदमारी सेक्टर 11 विजय नगर गाजियाबाद राबिद निवासी नया मकान पिपल हेडा थाना डासना गाजियाबाद व सुनील शाह पुत्र जैसवान निवासी चांद मारी के पास झुग्गी झोपड़ी विजय नगर गाजियाबाद बताया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 74100 नगद, दो तमंचे, कारतूस , 500 ग्राम नशीला पाउडर, दो प्लास्टिक के खिलौना सात मोबाइल एक कार स्टीम एक डिब्बा काला तेल, एक हथौड़ी, पेंचकस, प्लास, रंगीन पत्थर, सोडियम बरामद हुआ है। प्रेस वार्ता मेें एसपी सिटी विनीत जायसवाल एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह के अलावा सीओ जसवंत नगर वैभव पांडे भी मौजूद रहे।
हरियाणा-पंजाब के अलावा एनसीआर में कर चुके हैं वारदात
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ये गिरोह पंजाब के अलावा ये हरियाणा उत्तर प्रदेश व एनसीआर में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनका मुख्य काम लोगों से छिनैती करना है। लोग चलती कार पर केमिकल डाल देते हैं । जब लोग उसे देखकर कार को साफ करने के लिए रोकते हैं तो वह मौका पाकर उसमें रखी नगदी के अलावा कीमती सामान पार कर देते हैं। एक जगह से वारदात करने के बाद वह दूसरी स्थान की ओर रवाना हो जाते हैं जिसके कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती। इटावा में भी उन्होंने कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि सभी शातिर अपराधी हैं। उन्हाेंने दूसरे प्रांतों में भी वारदात को अंजाम दिया है। जब रिमांड पर लेकर जब उनसे पूछताछ होगी तो सारे मामले खुलेंगे। उन्हाेंने बताया कि वह इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस से भी संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त लोग लोगों को भ्रमित कर अपना शिकार बनाते हैं।
महिलाएं भी हैं गिरोह में शामिल
एसएसपी ने बताया कि गिरोह में महिलाएं के शामिल होने की जानकारी मिली है। वह गिरोह के सदस्यों के साथ रहकर लूट की वारदात को अंजाम देती हैं। लोगों को शक न हो इस कारण से लोग उन्हें साथ रखते है। महिलाओं के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। पकड़ने वाली टीम लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के अलावा एसआई राम शंकर उपाध्याय सिपाही रूपेश कुमार , टिंकू शर्मा राजीव पाराशर मनोज कुमार राहुल कुमार दुर्गेश कुमार अरविंद कुमार आदि लोग शामिल रहे।