फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग, पांच घायल

Mon, 12 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ग्राम नगला सेमरा में जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला सेमरा में आयोजित भंडारे में शराब पीने और डीजे न चलाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। अराजकतत्वों ने डीजे और जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को मौके से एक बंदूक बरामद हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सेमरा केे लोगों ने चंदा करके भागवत कराई थी। रविवार को भंडारा था। भंडारे मेें आसपास के गांव के लोगों का निमंत्रण दिया गया था। गांव हवेली के कुछ लोग यहां भंडारा खाने आए थे। वह लोग सिंहासन पर बैठकर शराब पीने लगे और डीजे चलाने के लिए कहा। सिमरा गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र राम सनेही ने सिंहासन पर शराब पीने का विरोध किया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। गांव वालों का दबाव बढ़ता देख हवेली गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। लोगों ने वहां रखे डीजे व जनरेटर मेें आग लगा दी। पुलिस को मौके से एक डीबीबीएल बंदूक बरामद हुई है। मारपीट में घायल लोगों को पीजीआई ले जाया गया। एसओ सैंफई महेशवीर सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सूरज सिंह, बिजेंद्र सिंह निवासी नगला सेमरा व दूसरे पक्ष से मुकेश कुमार सर्वेश कुमार व राज कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने बिजेंद्र व सर्वेश की तहरीर पर दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें