फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढे़ पांच असलहा तस्कर

Sat, 09 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना पुलिस ने मंडी समिति के पास छापा मारकर असलहा की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से दो पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार  बिहार के मुंगेर जिले से सप्लाई किए जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी सर्वानंद यादव ने शनिवार को पकड़े गए बदमाशों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कस्बे में हथियार बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। इसी सूचना पर कोतवाल बलबीर सिंह व उनकी टीम को लगाया गया था।

शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग मंडी समिति के पूर्वी गेट पर असलहों की खरीद-फरोख्त कर रहे है। इस पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारकर कोतवाल बलबीर सिंह व एसआई धीरेंद्र सिंह ने पांच लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


 इनमें संजीव कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी चकरनगर, जगवीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी इंद्रानगर भरथना, इंतजार अहमद पुत्र रज्जाक अहमद निवासी गांधीनगर भरथना, विनय उर्फ पिंकी पुत्र नजर सिंह निवासी नगला इमलिया एरवाकटरा औरैया तथा पंकज उर्फ रिंकू पुत्र सुरेश सिंह निवासी नगला इमलिया एरवा कटरा शामिल हैं।

इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल 32बोर एक तमंचा 32बोर एक तमंचा 315 बोर व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। एएसपी के मुताबिक, इन बदमाशों ने बताया कि वे काफी हथियार अब तक बेच चुके हैं।

ये हथियार बिहार के मुंगेर जिले से सप्लाई होते हैं। एजेंटों के माध्यम से इन्हें असलहे मिलते हैं, जिन्हें ये बेचते हैं। पिस्टल की कीमत 10-20 हजार रुपये तक बताई। एएसपी ने यह भी बताया कि गैंग में कई अन्य भी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें