इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बालमपुरा में गृह कलह से परेशान अधेड़ ने अपने घर में आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यभान 40 वर्ष पुत्र राम स्वरूप गृह कलह से परेशान था। उसने सोमवार की रात को अपने कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।