कासिमपुर थाना क्षेत्र में सई नदी में किशोरी का शव मिला। शव को देखकर किशोरी के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। चौकीदार की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम चौकीदार मुन्नी लाल ने कासिमपुर थाने में सोमवार की शाम थाने में सूचना दी कि गौसगंज माधौगंज के बीच सई नदी के किनारे एक अर्द्धनग्न अवस्था में किशोरी का शव पड़ा है।
इसक ो देखकर उसके साथ गलत काम कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका लग रही है। सूचना मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने शव को देखकर उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसके पास या आस पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इससे उसकी पहचान की जा सके।
उनके निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगा। शव किसका था इसका पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। युवती की उम्र देखने से 15-16 साल के बीच ही लग रही है।