फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी का जंगला तोड़कर सवा लाख का सामान चोरी

Wed, 24 Jan 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चौबिया के ग्राम कर्री में डेयरी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीना/ बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कर्री में चोरों ने दूध डेयरी को अपना निशाना बनाया। चोरों ने डेयरी के पिछले हिस्से में लगे जंगले को तोड़ दिया। उसके जरिए डेयरी में प्रवेश कर गए। चोर डेयरी के अंदर रखा सामान घी आदि सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरो ंकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चौबिया क्षेत्र के गांव पुंजा निवासी सुधीर कुमार दीक्षित पुत्र बालेश्वर दयाल की गांव बीना में सहज के नाम से डेयरी है। मंगलवार की शाम को वह अपनी डेयरी बंद कर घर चले गए।  रात के समय चोरों ने डेयरी के पिछले हिस्से में लगे जंगला को तोड़ दिया और उसी के जरिये डेयरी में प्रवेश कर गए। चोरों ने डेयरी में घुसकर उसमें रखा 15 किलो घी के अलावा दूध नापने वाले यंत्र एक कंप्यूटर सीपीयू डाटा कार्ड के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब सवा लाख है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दुकान मालिक सफाई करने के लिए गए तो उन्होंने जंगला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी डेयरी संचालक को दी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और डन्हाेंने उसकी जानकारी यूपी 100 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें