फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने आढ़ती को तमंचा लगाकर लूटा

Mon, 10 Sep 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार आढ़ती इमरान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद ओवरब्रिज के पास रविवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने स्कूटी से जा रहे आढ़ती की कनपटी में तमंचा लगा दिया और दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही और जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा निवासी नौशे भाई की नई मंडी में नौशे भाई एंड संस के नाम से आलू की आढ़त है। नौशे भाई का पुत्र इमरान स्कूटी से रुपया लेकर मंडी जा रहा था। इमरान भी दुकान पर है। जैसे ही वह फर्रुखाबाद रोड पर हाईवे के ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही उसने अपनी स्कूटी रोकी तभी एक लुटेरे ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके आगे डिकी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले। लूट का शिकार हुए इमरान ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगाें ने लुटेेरों को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इमरान ने बताया कि वह अपने घर से पांच लाख रुपये लेकर चला था। उसने तीन लाख रुपये सीट के नीचे डिकी में व दो लाख रुपये आगे की डिकी में रखे थे। लुटेरों ने आगे डिकी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। उसने बताया कि घटना की तहरीर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि दिनदहाड़े हुई लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें