फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से मंगलसूत्र व पर्स छीना

Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना। भरथना - विधूना रोड के पक्का ताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र व पर्स लूट लिया। वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के ग्राम उमरी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से 10 अप्रैल को ससुराल रुरुगंज थाना अछल्दा जनपद औरैया बाइक से पत्नी प्रियंका देवी व दो बच्चों लेकर घर लौट रहे थे। पक्का ताल के निकट कन्या भवानी विद्यालय के निकट पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। बाइक को उसकी मोटरसाइकिल से सटा कर चलने लगे। इसी बीच बदमाशों ने झप्ट्टा मारकर पत्नी प्रियंका देवी का सोने का मंगल सूत्र तोड़ लिया। इसके अलावा पर्स छीन लिया। उसमें सोने की जंजीर व कानों के झाले व चार हजार रुपये रखे थे। उसने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। बदमाश वैवाह से पश्चिम की ओर भाग गए। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि हुलिया के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पूछताछ की, लेकिन इसकी लूट की वारदात की तस्दीक नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें