कस्बे के शिवा कोल्ड स्टोर के सामने शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह मम्मी-पापा के साथ ननिहाल से घर जा रही थी। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मां की गोद से उछलकर मासूम बच्ची सड़क के नीचे गिर पड़ी और ट्रक का अगला पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छेाड़कर फरार हो गया। हादसे में माता-पिता और भाई को चोटें आईं हैं
फिरोजाबाद जिले के मडै़या नदिया नगला ख्ंागर में रहने वाले बृजमोहन पत्नी आरती देवी, बेटा आयुष व बेटी मुस्कान के साथ ससुराल मानिकपुर विशू रोड गए थे। शुक्रवार शाम को बृजमोहन ससुराल से पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी शिव कोल्ड स्टोर के पास बृजमोहन के मोबाइल पर किसी परिचित का फ ोन आ गया तो वह जेब से फोन निकालने लगे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बृजमोहन, पत्नी आरती और बेटा आयुष एक तरफ गिरे और बेटी मुस्कान दूसरी साइड पर जा गिरी और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई।
अगला पहिया चढ़ते ही मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर जेपी पाल को घटना की जानकारी हुई वह कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। घायलों को सीएचसी जसवंतनगर लेकर आयें और उनका इलाज कराया। जेपी पाल का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया था। ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।