फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत को आए ब्लाक प्रमुख के पति की पिटाई

Sat, 25 Apr 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पचावली में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह पंचायत करने पहुंचे ब्लाक प्रमुख के पति को एक पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी आवास का घेराव किया। पचावली गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू बाल्मीकि की पुत्री की लगुन शुक्रवार को जानी थी। इसी बीच गांव के युवक सत्यपाल राजपूत का राजेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजेश व उसके साथियों ने सत्यपाल को पीट दिया।

तभी सत्यपाल के समर्थन में भी कई लोग आ गए और उन्होंने राजेश व उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सत्यपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बसरेहर ब्लाक प्रमुख मीरा दिवाकर के पति मनोज दिवाकर वाल्मीकि पक्ष के लोगों की ओर से पंचायत करने के लिए गांव पहुंचे। बातचीत के दौरान दूसरा पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने ब्लाक प्रमुख पति को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

यह जानकारी होने पर पहले पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी आवास का घेराव किया। इस सूचना पर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष विनोद यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मारपीट में घायल हुई रेनू पुत्री राजेश, सुनीता पत्नी तिलक सिंह तथा ब्लाक प्रमुख पति मनोज दिवाकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि गांव में मामूली रूप से मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्यपाल को हिरासत में लिया था। उसे भी चोटें आई थीं। दूसरे पक्ष के लोगों का भी डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें