फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी को पीटा, फायरिंग कर की लूटपाट

Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी गेट के पास मंगलवार रात असलहाधारी दबंगों ने एक किराना व्यवसायी की दुकान पर उत्पात मचाया। व्यवसायी को पीटकर दुकान में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगाें के आने पर दबंग फायरिंग कर रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शकुंतला नगर नई मंडी निवासी कुलदीप यादव उर्फ टीटू पुत्र ज्ञानसिंह यादव का मंडी गेट के पास टीटू एंड जैकी नाम से किराना स्टोर है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह दुकान बंद करने जा रहा था, तभी असलहाधारी दबंग उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। कुलदीप ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। दुकान में रखा सामान तोड़  दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। दुकान में रखी गोलक लूटकर आरोपी भाग गए। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कुलदीप ने आरोप लगाया कि दबंग उसकी दुकान से 1,95000 हजार रुपये लूट ले गए। उसने एक प्लाट खरीदने के लिए जेवर गिरवी रखकर रुपये लिए थे। एसओ फ्रेंडसकालोनी नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें