फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने रोडवेज कंडेक्टर का बैग लूटा

Mon, 02 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड तिराहा पर बाइक सवार लुटेरे देर शाम उरई डिपो के परिचालक का बैग लूट ले गए। बैग में साढे़ 15 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


उरई डिपो में तैनात कंडेक्टर राजीव कुमार पुत्र कैलाशचंद्र शर्मा सोमवार को बस लेकर इटावा आए थे। इटावा रोडवेज बस स्टैंड से बस लेकर वे निकले और बस अड्डा तिराहा पर बस खड़ी करके सवारियां बिठाने के लिए आवाज लगाने लगे।

शाम करीब साढे़ सात बजे जब वह रोडवेज तिराहे पर खड़े होकर बस में सवारियां बिठा रहे थे कि नेबिल रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर दो लुटेरे आए और उन्होंने मारपीट कर राजीव के पास से रुपये से भरा बैग लूट लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक लुटेरे महेरा चुंगी की ओर फरार हो चुके थे। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रोडवेज बस स्टैंड के पास ड्यूटी कर रहे नया शहर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

लूट का शिकार हुए राजीव ने बताया कि उसके बैग में किराए के करीब साढ़ 15 हजार रुपये रखे थे, जिसे लुटेरे लूट ले गए। कंडेक्टर से लूट की जानकारी होने पर रोडवेज अफसर व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कंडेक्टर से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें