फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में अंतरजनपदीय लुटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। मुखबिर की सूचना पर भरथना थाना पुलिस व एसओजी टीम ने तुरैया पुल के पास मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से पुलिस ने लूट का सामान, एक स्कार्पियो कार, दो बाइकें व असलहा बरामद किया। लुटेरों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि कस्बे में हो रही लूट की वारदात पर अंकुश लगाने व लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए स्वाट टीम व भरथना थाना पुलिस को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक भरथना विकास राय अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में तुरैया पुल के पास मौजूद हैं।

इस पर उन्होंने स्वाट टीम प्रभारी अजहर अली व उप निरीक्षक रोहित तिवारी के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने जब लुटेरों को आत्म समर्पण के लिए ललकारा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीन लुटेरों को धर दबोचा। जबकि एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। 
विज्ञापन


पकडे़ गए लुटेरों ने पूछताछ में अपना नाम प्रवीन राजपूत निवासी नगला अनूप जसराना फिरोजाबाद, भूरे सेंगर निवासी हरचंद्र पुर दिबियापुर, जितेंद्र उर्फ सोनू ठाकुर निवासी रामगढ़ दिबियापुर बताया। उन्होंने अपने भागे साथी का नाम भी पुलिस को बताया। पकडे़ गए लुटेरों के पास से एक स्कार्पियो, दो बाइक, दो तमंचा व कारतूस के अलावा लूट का सामान बरामद हुआ है।

एसएसपी ने बताया पूछताछ में पकडे़ गए लुटेरों ने स्वीकार किया कि वह लोग अक्सर सुनारों को लूटते थे। उन्होंने भरथना में 23 दिसंबर को सुनार रवि वर्मा से जेवरों से भरा थैला व दो माह पूर्व वेयर हाउस कर्मी से एक लाख चालीस हजार रुपये की लूट स्वीकारी है। ये लोग इटावा के अलावा औरैया, फिरोजाबाद, कानपुर आदि जिलों में भी लूटपाट कर चुके हैं।

एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए तीनों शातिर अपराधी हैं। प्रवीन, जितेंद्र लूट व हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। प्रवीन ने बताया कि पकड़ी गई स्कार्पियो उसके दोस्त की है। वह उसे किराए पर लेकर इसी से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। लुटेरे गैंग का पर्दाफाश करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देेने की घोषणा की। इस मौके पर सीओ सिटी शिवराज व सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें