फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी में बच्चे की मौत पर हंगामा, जाम

Thu, 22 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
हंगामा करते अभिषेक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमगंज में एक बेकरी पर काम करने वाले किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे एक व्यक्ति जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भर्ती कराने वाला युवक शव को छोड़कर भाग निकला। करीब एक घंटे बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और उन्हाेंने बेकरी मालिक पर उसके साथ मारपीट करने व करंट लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

 इसी बीच बेकरी मालिक के कुछ गुर्गे जिला अस्पताल पहुंच गए और मारपीट करने की बात का विरोध किया। विरोध करने पर परिजनों ने उनका विवाद हुआ। विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मृतक के परिजनों के अलावा दूसरे पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई। मारपीट की घटना से पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। मृतक के परिजनों ने बेकरी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी अभिषेक कुमार पांडे उर्फ गोलू 16 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश चंद्र पांडे करमगंज में स्थित किशोर बेकरी पर नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जब वह अपने घर पर खाना खा रहा था तभी बेकरी मालिक ने दो लोगों को बाइक से उसे बुलाने भेजा था। पहले तो गोलू ने जाने से मना किया लेकिन जब दोनों ने ज्यादा दबाव दिया तो वह उनके साथ चला गया लेकिन करीब 10 बजकर 40 मिनट पर गोलू को सागर पुत्र दया शंकर निवासी कांशीराम कालोनी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने डाक्टरों को बताया कि उसे बेकरी में करंट लग गया है लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू के मरने की जानकारी होने पर सागर वहां से खिसक लिया। अस्पताल कर्मियों ने उसके शव को रखवा दिया।
विज्ञापन


दो घंटे बाद किसी तरह से गोलू के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसका भाई संदीप, बहन सोनी के अलावा अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और गोलू की शिनाख्त की। बहन सोनी व भाई संदीप ने आरोप लगाया कि उसके भाई की बेकरी मालिक ने पीटकर व करंट लगाकर हत्या की है। इसी बीच करमगंज के रहने वाले आनंद कुमार, अमित कुमार पुत्रगण जीतू पुत्र वीरेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों ने बेकरी मालिक का पक्ष लिया जिसको लेकर गोलू के भाई बहन से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बाद में मृतक पक्ष के लोगों ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का शिकार हुए लोगों को कहना था कि वह तो देखने के लिए आए थे कि क्या हुआ। तभी उनकी मारपीट की गई। मारपीट होने के कारणपूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना मिलने पर एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर सीओ जसवंतनगर के अलावा सिविल लाइन  कोतवाली के अलावा अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा । एएसपी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतक के परिजन बेकरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। एएसपी ने उन्हें तहरीर देने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट दर्ज कर मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने बेकरी  मालिक खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी बेकरी को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें