फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू लाने से मना करने पर रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर ने ले ली शशी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
थाना क्षेत्र के आलमपुर नगला नरिया गांव में दलित युवक को एक दबंग का आदेश न मानना महंगा पड़ गया। सोमवार को दुकान से तंबाकू लाकर न देने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से गांव के दलित वर्ग के लोग दहशत में है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दबंग का काफी आतंक है। आए दिन वह गांव के लोगों को धमकाता रहता है। डर के कारण कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ मुंह नहीं खोलता। उधर, मृत युवक के भाई बृजमोहन की तहरीर पर पुलिस ने दबंग रिंकू यादव उर्फ ब्रिगेडियर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपी अभी फरार है।
गांव निवासी हरीराम जाटव का 25 वर्षीय पुत्र शशी जाटव सेामवार शाम करीब 5:45 बजे अपने घर से बाहर थोड़ी दूरी पर मुकेश जाटव के घर के सामने एक टिक्की के ठेले के पास खड़ा था। गांव का ही दबंग रिंकू यादव उर्फ ब्रिगेडियर वहां आ गया। उसने शशी को अपने पास बुुलाया। शशी से दुकान से तंबाकू लेकर आने को कहा। इससे पहले भी वह एक दो बार शशी से सामान मंगवा चुका था। शशी उसे मना कर दिया था। इस बार भी शशी ने उससे कहा हम नहीं जाएंगे। तुम खुद ही चले जाओ। इस पर दोनो में कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। रिंकू बोला हम तुझे गोली मार देंगे विवाद को देखते हुए गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। केवल एक घंटे के अंतराल में ही दोनों के बीच चल रहे विवाद के दौरान रिंकू ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर शशी की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू काफी दबंगई दिखाता है। गांव में उसका दबदबा है। इसके चलते उसके खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं करता। यही कारण है कि उसकी दबंगई बढ़ती गई। वह गांव के युवकों को अपने दबाव में रखना चाहता है। जब शशी ने उसके आदेश को मानने से इनकार कर दिया तो उसने इसे अपनी तौहीन समझा। गांव में अपना रुतबा कम होते देख उसने शशी को तैश में आकर गोली मार दी।
विज्ञापन


शराब पिलाने से मना करने पर तोड़ दिया था गेट
जसवंतनगर। रिंकू के खिलाफ यदि गांव वाले हिम्मत दिखाते तो वह निर्दोष को गोली मारने का दुस्साहस नहीं कर पाता। रिंकू की चाची गुड्डी देवी ने बताया कि चार दिन पूर्व वह उनके घर आया था। बोला था उसे शराब पिलाओ। शराब पिलाने से मना करने पर उसने गेट तोड़ दिए थे। गालीगलौज की थी। इसकी शिकायत यूपी-100 पुलिस को की। मौके पर पुलिस भी आई थी लेकिन रिंकू की दहशत से पुलिस के सामने उसकी किसी ने शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। अपनी दबंगई के कारण वह गांव में आए दिन शराब पीकर हवाई फायरिंग करता रहता है। थाने में जाकर शिकायत करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। उसकी दूसरी चाची उमा देवी ने बताया तीन साल पहले परिवार में शादी थी। रिंकू ने उस दौरान जबरन शराब मांगी थी। शराब न देने पर बारातियों से मारापीट की थी। मतदान के दौरान भी वह दबंगई दिखाकर अपने मनमाफिक वोट डलवाता था।
विज्ञापन


दबंगई से ग्रामीणों में दहशत
जसवंतनगर। रिंकू यादव उर्फ ब्रिगेडियर की दबंगई से गांव के दलित समाज में भारी दहशत है। मृतक शशी के भाई बृजमोहन ने इस मामले में रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। गांव के अन्य लोग भी इस घटना के बाद दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी है। हत्यारोपी रिंकू की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

- तंबाकू लाने से मना करने पर हुई थी दलित युवक की हत्या
- आलमपुर नगला नरिया गांव में हुई वारदात
- दबंग ने मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज, गांव में पुलिस तैनात































































































































फॉलोअप
फोटो नंबर 06- शशी (फाइल फोटो)
फोटो नंबर 07- शशी की हत्या के बाद उसके घर पर बैठे शोकाकुल परिजन।
फोटो नंबर 08- वह स्थान जहां शशी को गोली मारी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें