फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में दंपति के बैग से 90 हजार रुपये पार

Thu, 15 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
रुपयेचोरी होने के बाद रोते बिलखते मजदूर और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजदूरी कर महाराष्ट्र से परिवार के साथ हरदोई लौट रहे दंपति के बैग से जेबकतरों ने 90 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर दंपति ने शोर मचाया तो टप्पेबाज एसएसपी चौराहे पर बस रुकवाकर भाग निकले। दंपति ने चालक और परिचालक पर जेबकतरों से मिले होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


हरदोई जिले के गांव कमरिया निवासी रिंकू पत्नी गीता और परिवार के अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। ये लोग महाराष्ट से हरदोई लौट रहे थे। इटावा तक ट्रेन से आने के बाद गुरुवार की सुबह बरेली डिपो की बस में सवार हो गए। करीब साढे़ दस बजे बस बरेली के लिए रवाना हुई।

रोडवेज बस स्टैंड से एसएसपी चौराहे के बीच जेबकतरों ने बैग में रखे 90 हजार रुपये पार कर दिए। गीता और रिंकू की निगाह बैग पर पड़ी तो बैग कटा था। शंका होने पर बैग खोलकर देखा तो रुपये गायब थे। दंपति ने शोर मचाया तो बस में सवार छह लोग एसएसपी चौराहे के पास बस रुकवाकर भाग निकले। दंपति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेबकतरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


गीता व रिंकू ने बताया कि जेबकतरों की बस के कंडक्टर व चालक से मिलीभगत है। यही कारण है कि चालक दूसरे रास्ते से बस लेकर आया। पुलिस ने चालक और परिचालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसकी बस का बरेली से आते समय चौपला के पास एक्सीडेंट हो गया था। इसमें गाय को चोट लग गई थी। कहीं वे लोग वापस जाते समय बस न रोक लें इस कारण वह दूसरे रास्ते से बस लेकर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ ने खिलाया मजदूरों को खाना
बस से मजदूर के बैग से रुपये गायब होने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आश्वासन दिया कि रुपये खोजने की पूरी कोशिश की जाएगी। मजदूरों के भूखे होने पर उन्होंने खाना खिलाया। रिंकू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बस थाने में खड़ी करा ली है। पुलिस चालक और परिचालक से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि रिंकू की तहरीर पर रिर्पोअ दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें