फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ फर्जी वेंडर पकड़े

Mon, 01 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी वेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरपीएफ ने इटावा स्टेशन पर रविवार देर शाम गरभा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर सामान बेच रहे नौ फर्जी वेंडरों को गिरफ्तार कर अलीगढ़ जेल भेज दिया। पकड़े गए वेंडर कानपुर, फिरोजाबाद और भरथना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम सात बजे इटावा स्टेशन से गुजर रही 2937 डाउन नॉन स्टॉप गरभा एक्सप्रेस में एक फर्जी वेंडर ने चेन पुलिंग कर दी। इसकी सूचना पर आरपीएफ एसआई डीपी सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेन पुलिंग करने वाले फर्जी वेंडर को दबोच लिया। पक डे़  गए वेंडर के बताए जाने पर आरपीएफ ने ट्रेन में चेकिंग की। इसमें आठ अन्य फर्जी वेंडर ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते पाए गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए फर्जी वेंडरों में ललित पुत्र गुरु प्रसाद, रामजीवन पुत्र अंगद प्रसाद निवासी फतेहपुर, मनोज कुमार पुत्र पुलीचन्द्र, मनोज पुत्र भोला प्रसाद, अमित पुत्र अश्वनी सिंह निवासी रेल बाजार कानपुर, नीरज पुत्र श्याम प्रकाश, विष्णुकांत पुत्र लायक सिंह निवासी टूंडला फिरोजाबाद और मोहन पंडित पुत्र राधेश्याम निवासी ब्रज नगर भरथना शामिल हैं। इन वेंडरों को अलीगढ़ मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। फर्जी वेंडरों को पकड़ने वाली टीम मेें आरपीएफ के श्याम सिंह, विक्रम सिंह, मेहपाल सिंह, क्षत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें