फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच मे लूट व फायरिग का मामला निकला झूंठा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार की देर शाम अपनी दुकान से घर जाते समय एक युवक को बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल युवक ने चेन-नगदी लूटने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो लूट की बात फर्जी निकली। मामला आपसी विवाद के चलते मारपीट का था।
विज्ञापन


सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि बुधवार की रात लालपुरा निवासी अभिषेक यादव ने आरोप लगाया था कि वह गाड़ीपुरा तिराहे के पास स्थित अपनी दोना पत्तल की दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और तमंचा की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके पास से चेन व 12 हजार रुपया नगद लूट ले गए। बाइक सवार युवकों ने फायरिंग भी की । सीओ सिटी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर छानबीन की तो लूट व फायरिंग की बात झूठी निकली। बताया कि मामला मारपीट का है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें