इटावा। पुलिस चौकी के सामने शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन सरकारी कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही 290 आईपीसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाल भोलू भाटी ने बताया कि पुलिस चौकी के सामने शराब के नशे में धुत सिपाही बृजेश यादव पुत्र रामसेवक यादव, चपरासी अनिल यादव उत्पात मचा रहे थे। वहीं, शराब के नशे में धुत भूपेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी सदर औरैया को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की गई।